शादी के नाम पर बड़ा धोखा, सुहागरात पर खुला राज

भोपाल/राजगढ़: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को शादी के नाम पर बड़ा धोखा मिला। मामला लीमा चौहान थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव का है। 22 वर्षीय कमल सिंह सोंधिया की शादी 14 अप्रैल को खिलचीपुर के लिम्बोदा गांव में सामूहिक विवाह सम्मेलन में कराई गई थी। विवाह के बाद जब वह दुल्हन के साथ पहली रात के लिए कमरे में गया, तो उसने जो सुना, उससे उसके होश उड़ गए। दुल्हन किसी से फोन पर बात कर रही थी और कह रही थी कि वह कमल और उसके घरवालों को नींद की गोलियां देकर जेवर और पैसे लेकर भाग जाएगी।

शक होने पर जब कमल ने उसका घूंघट उठाया, तो पता चला कि यह वही लड़की नहीं है जिसे शादी से पहले दिखाया गया था। असली नाम राधा नहीं, बल्कि सलोनी था और वह पहले से शादीशुदा भी निकली। परिजनों ने अगले ही दिन 15 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि शादी का सौदा 11 लाख में हुआ था, जिसमें से 5.75 लाख लड़की के पिता और बाकी 5.25 लाख एक दलाल कालू सिंह को दिए गए थे। पुलिस ने अब तक इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ जारी है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने और भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया हो सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories