HomeChhattisgarhCG News : बस्तर बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे CM विष्णु देव...

CG News : बस्तर बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे CM विष्णु देव साय, राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी के निर्देश

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा और बस्तर का हवाई और जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में बनाए गए अस्थायी राहत शिविरों का दौरा कर बाढ़ पीड़ित परिवारों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी।

Read News : Odisha News : 64 वर्षीय ने मोबाइल ऐप से 200 लोगों से ठगी कर लाखों रुपये उगाहे, ऐसे हुआ गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर राहत सामग्री, स्वच्छ पेयजल, भोजन और सुरक्षित आवास पहुँचे। उन्होंने स्वास्थ्य शिविरों, दवाइयों और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। प्रभावितों ने जिला प्रशासन की तत्परता और सहयोग की सराहना की।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Read News : Jabalpur News : फ्लाई ओवर का निरीक्षण करने पहुंचे राकेश सिंह, गंदगी और रील बनाने पर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश

इसके बाद मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा कलेक्टोरेट में जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति, पुनर्वास योजनाओं और प्रभावित परिवारों को दी जा रही तत्कालिक सहायता की समीक्षा की गई।

Read News : Singrauli News : शाह मेडिकल क्लिनिक पर बिना डिग्री और ट्रेनिंग के इलाज, मरीजों की जिंदगी खतरे में

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदाओं में प्रशासनिक तत्परता और जनसहयोग से कठिनाइयों का समाधान संभव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की विशेष देखभाल की जाए।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here