Cg News: ईआरओ द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित, निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 की प्रगति की समीक्षा

Cg News: बेमेतरा/जीतू गुप्ता : निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों 68 साजा, 69 बेमेतरा एवं 70 नवागढ़ के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

 

Cg News :  बैठक में एक सप्ताह के भीतर प्राप्त दावा एवं आपत्तियों की सूची साझा की गई तथा पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई। ईआरओ ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के दूसरे चरण के अंतर्गत 23 दिसम्बर 2025 को निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत दावा-आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से अब तक नाम जोड़ने हेतु कुल 239 फार्म-6 ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र 68 साजा से 108, 69 बेमेतरा से 71 तथा 70 नवागढ़ से 60 फार्म-6 शामिल हैं।

Cg News: बैठक में विधानसभा क्षेत्र 69 बेमेतरा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री प्रकाश भारद्वाज, विधानसभा क्षेत्र 70 नवागढ़ की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुश्री दिव्या पोटाई एवं विधानसभा क्षेत्र 68 साजा की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुश्री हर्षलता वर्मा ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सीमा, प्रक्रियाओं तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, अब तक प्राप्त सभी दावा एवं आपत्तियों की सूची साझा की गई।

Cg News: निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सभी दावा एवं आपत्तियों की सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी, ताकि आम नागरिक सूची का अवलोकन कर सकें और यदि आवश्यक हो तो निर्धारित अवधि में संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकें। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष रूप से अनुरोध किया गया कि वे सर्वे में छूटे हुए पात्र मतदाताओं, साथ ही 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भावी मतदाताओं को फार्म-6 भरने हेतु प्रेरित एवं सहयोग प्रदान करें, जिससे जिले में शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किया जा सके।

Cg News: इस अवसर पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं समावेशी बनाना बताया गया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories