sukma news : नियद नेल्लानार योजना, पुवर्ती के ग्रामीणों की आजीविका को नई उड़ान, पशुधन विकास विभाग ने बांटे निःशुल्क चूजे

sukma news : कृष्णा नायक/ सुकमा :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व और कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में सुकमा जिला प्रशासन सुदूर क्षेत्रों में खुशहाली लाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में, कोंटा ब्लॉक के ‘नियद नेल्लानार’ ग्राम पुवर्ती में ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक विशेष पहल की गई है।

sukma news : आजीविका के लिए वितरण

sukma news : पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ. संदीप इंदुरकर की उपस्थिति में ग्राम पुवर्ती के ग्रामीणों को 50 यूनिट उन्नत नस्ल के मुर्गी चूजों का निःशुल्क वितरण किया गया। इससे ग्रामीणों के आजीविका संवर्धन में सहायता मिलेगी।

sukma news : विकास की मुख्य धारा से जुड़ता पुवर्ती

sukma news : अंचल के ग्रामीणों के लिए यह वितरण मात्र एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि उनके आर्थिक सशक्तिकरण की ओर एक बड़ा कदम है। विभाग का लक्ष्य है कि मुर्गी पालन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों के पास जीविका का एक सुदृढ़ साधन हो, जिससे भविष्य में उनकी आय के स्रोतों में वृद्धि हो सके। इस पहल से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और वे इसे स्वावलंबन की नई शुरुआत मान रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories