Cg News: माठ खरोरा में द्वितीय सोपान स्काउट एंड गाइड ,रोवर रेंजर जांच शिविर संपन्न

Cg News: रोहित वर्मा /खरोरा : भारत स्काउट एंड गाइड इकाई तिल्दा द्वारा शासकीय नवीन प्राथमिक शाला माठ में विकासखंड स्तरीय द्वितीय सोपान स्काउट एंड गाइड एवं रोवर रेंजर प्रवेश एवं जांच परीक्षा का आयोजन किया गया। शिविर संचालक एवं रेंजर शिविर संचालक सुश्री साइना परवीन पीएम श्री शास भरत देवांगन उच्च मा विद्यालय खरोरा,रोवर शिविर संचालक श्री तोकसिंह वर्मा शा उ मा वि बंगोली, स्काउट शिविर संचालक वीरेंद्र कुमार वर्मा पूर्व माध्य विद्या भरुवाड़ीह कला, सहायक संचालक श्री ताराचंद सोनी बरतोरी ,गाइड शिविर संचालक श्री मति कल्पना नायक पूर्व मा विद्या बंगोली, सहायक गाइड संचालक श्री मति विद्या शर्मा थे। शिविर में लगभग 150 स्काउट गाइड एवं रोवर रेंजर ने भाग लेकर सामूहिक सहभागिता, अनुशासन ,समय प्रबंधन ,कम संसाधन में रहकर अपने आप को कठिन परिस्थिति में ढालना सीखा। स्काउट एवं गाइड को गांठे ,लेसिंग, बीपी सिक्स, दिशा ज्ञान ,अनुमान लगाना ,प्राथमिक चिकित्सा, ध्वज शिष्टाचार ,स्काउट गाइड के नियम आदि सिखाया गया।

Cg News: इस शिविर को सफल बनाने में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती दुलारी वर्मा एवं प्रतिनिधि डॉ सुरेंद्र कुमार वर्मा,वीर कुमार वर्मा प्रधान पाठक ने चाय ,नाश्ता ,भोजन,रुकने की पूर्ण व्यवस्था की। समापन समारोह में विकासखंड आयुक्त एवं शिक्षा अधिकारी आर के दास ने बच्चों को इस शिविर में सीखे विभिन्न गुणों को अपनाकर अपने जीवन,विद्यालय , परिवार , समाज मे अपने आपको एक अच्छे नागरिक सिद्ध करेंगे। दुलारी सुरेन्द्र वर्मा ने सभी प्रशिक्षकों को साल और श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। उक्त जानकारी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा के द्वारा दी गई l

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories