Raipur News: वीआईपी रोड के होटल में संदिग्ध हालात में मिलीं दो विदेशी महिलाएं, पुलिस जांच में जुटी

Sanjay Sahu
Chhattisgarh DA Hike:

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक होटल में दो विदेशी महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं से पूछताछ की और उनके पासपोर्ट व वीजा जब्त कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाएं रायपुर आने का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रही हैं।

Raipur News: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों महिलाएं उज्बेकिस्तान की निवासी हैं, जिनकी उम्र लगभग 32 और 34 वर्ष बताई जा रही है। वे 8 जनवरी को दिल्ली से रायपुर पहुंची थीं और वीआईपी रोड स्थित होटल एरिना में ठहरी हुई थीं। पूछताछ में पता चला है कि रायपुर के एक युवक से उनकी इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से बातचीत हुई थी, जिसने उन्हें एक पार्टी के लिए बुलाया था।

Raipur News: जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि दोनों में से एक महिला का वीजा समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह भारत में रह रही थी। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उनकी डिजिटल जांच की जा रही है।

Raipur News: पुलिस को आशंका है कि इस मामले का संबंध किसी अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय गिरोह से हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए कानूनी पहलुओं पर सलाह ली जा रही है। फिलहाल दोनों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर दोनों के संबंध में जानकारी मांगी गई है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला अवैध ठहराव का है या किसी संगठित गतिविधि से जुड़ा हुआ है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *