Sunday, June 14, 2026
40 C
Raipur

Jagdish Devda Press Conference : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का विपक्ष को जवाब : ‘यह कर्ज नहीं, विकास के लिए निवेश है’

Jagdish Devda Press Conference : भोपाल। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज राजधानी में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता में प्रदेश की वित्तीय स्थिति और भविष्य के विकास का खाका पेश किया। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप वर्ष 2047 तक मध्य प्रदेश को ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ राज्य बनाना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है और सरकार हर साल बजट के आकार में औसतन 14 फीसदी की बढ़ोतरी कर रही है।

Jagdish Devda Press Conference : कर्ज को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर कड़ा प्रहार करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इसे कर्ज कहना गलत है, वास्तव में यह प्रदेश के भविष्य के लिए किया गया ‘निवेश’ है। उन्होंने तर्क दिया कि सरकार जो ऋण लेती है, उसे बुनियादी ढांचे के निर्माण और पूंजीगत कार्यों (Capital Expenditure) में लगाया जा रहा है। इसका सीधा उद्देश्य प्रदेश में निवेश के नए अवसर पैदा करना, उद्योगों को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है। देवड़ा ने कहा कि जब तक बुनियादी ढांचा मजबूत नहीं होगा, तब तक विकास की गति को तेज नहीं किया जा सकता।

Jagdish Devda Press Conference : वित्तीय आंकड़ों की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 55 हजार 634 करोड़ रुपये का शानदार राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से आबकारी विभाग का जिक्र करते हुए कहा कि आबकारी से होने वाले राजस्व में भी निरंतर वृद्धि हो रही है, जो प्रदेश की वित्तीय सेहत के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा साझा किए गए विजन 2047 का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का ध्यान अगले 25 वर्षों के रोडमैप पर केंद्रित है, ताकि देश के विकास में मध्य प्रदेश का योगदान सर्वोत्तम हो सके।

Jagdish Devda Press Conference : उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इस दौरान विकास कार्यों में अभूतपूर्व तेजी आई है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां पारदर्शी हैं और हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित हैं। पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने में मध्य प्रदेश एक अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विजन 2047 के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बड़े बदलाव की तैयारी है, जिससे आने वाले समय में मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Latest YouTube Shorts

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक; बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए रेनफॉल का यलो अलर्ट

CG Weather Update: रायपुर/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में...

Related Articles

Popular Categories