Mudlay Panchayat : शाजापुर: मुड़लाय पंचायत में नाली निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, जनपद सदस्य और ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

VIKASH KHALKHO

Mudlay Panchayat : शाजापुर। (किशोर नाथ राजगुरु) शाजापुर जिले की ग्राम पंचायत मुड़लाय में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पंचायत में हो रहे 8 लाख रुपये के नाली निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और भारी अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से सरपंच, सचिव और उपयंत्री (इंजीनियर) पर मिलीभगत कर घटिया निर्माण कार्य कराने और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस नाली को भूमिगत (अंडरग्राउंड) बनाया जाना था, उसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाकर खुला छोड़ दिया गया है, जो आने वाले समय में बड़ी मुसीबत बन सकता है।

Mudlay Panchayat : ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत में केवल निर्माण कार्य ही नहीं, बल्कि मूलभूत सुविधाएं भी बेहाल हैं। केंद्र और राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी स्वच्छता अभियान का ग्राम पंचायत में कोई नामोनिशान नहीं दिख रहा है, नालियां गंदगी से भरी हैं और साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। साथ ही, ग्रामीणों ने सचिव शंकर लाल यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे नियमित रूप से पंचायत कार्यालय नहीं आते, जिसके कारण आम जनता के जरूरी कार्य रुके हुए हैं और विकास की गति धीमी हो गई है।

Mudlay Panchayat : मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपद पंचायत सीईओ अमृतराज सिसोदिया ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर सीईओ ने सरपंच रमेश चंद मालवीय और सचिव को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि नाली निर्माण के कार्य में तत्काल सुधार किया जाए। सीईओ सिसोदिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य मानक के अनुरूप पूरा नहीं होता है, तो संबंधित दोषियों के खिलाफ राशि वसूली (RR) के आदेश जारी किए जाएंगे।

Mudlay Panchayat : दूसरी ओर, आरोपों पर सफाई देते हुए सरपंच रमेश चंद मालवीय ने कहा कि पंचायत द्वारा 150 मीटर नाली का निर्माण कराया जाना है, जिसमें से केवल 150 फीट का कार्य अधूरा है। सरपंच का दावा है कि कुछ ग्रामीणों द्वारा आगे नाली बनाने में अवरोध पैदा किया जा रहा है, जिसके कारण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सफाई के मुद्दे पर कहा कि गांव की नियमित सफाई हो रही है और जहाँ कचरा जमा है, उसे जल्द ही हटवा दिया जाएगा।

Mudlay Panchayat : फिलहाल, ग्रामीणों में इस अधूरे और घटिया निर्माण को लेकर गहरा असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और न्याय मिलने तक अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। अब देखना यह होगा कि प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मुड़लाय पंचायत के विकास कार्यों में कितना सुधार आता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *