Saturday, October 3, 2026
Home Lifestyle Restaurant Style Dal Tadka Recipe: घर पर रेस्टोरेंट जैसा दाल तड़का बनाने...

Restaurant Style Dal Tadka Recipe: घर पर रेस्टोरेंट जैसा दाल तड़का बनाने के आसान और गुप्त सीक्रेट्स, फॉलो करें ये किचन टिप्स

नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-Restaurant Style Dal Tadka Recipe: गर्मा-गरम दाल तड़का, ऊपर से शुद्ध देसी घी की महक और साथ में जीरा राइस का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। दाल तड़का भारतीय रसोई में बनने वाली सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा डिशेज में से एक है, जिसे बेहद कम समय में तैयार किया जा सकता है। हालांकि, कई बार घर पर बनाई गई दाल में वह खास स्वाद, गाढ़ापन और रंगत नहीं आ पाती जो अक्सर रेस्टोरेंट या ढाबे की दाल में मिलती है। कभी दाल बहुत अधिक गाढ़ी होकर पेस्ट जैसी बन जाती है, तो कभी तड़के का स्वाद इतना हावी हो जाता है कि दाल का प्राकृतिक जायका ही खत्म हो जाता है।

रसोई विशेषज्ञों के अनुसार दाल तड़का बनाते समय की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियां इसके टेक्सचर और फ्लेवर दोनों को प्रभावित करती हैं। रेस्टोरेंट जैसा परफेक्ट स्वाद पाने के लिए सबसे पहला नियम दाल को पकाने से पहले सही तरीके से भिगोना है। अक्सर लोग जल्दबाजी में दाल को बिना भिगोए सीधे कुकर में पका देते हैं, जिससे कुछ दाने कच्चे रह जाते हैं और कुछ अत्यधिक गल जाते हैं। दाल पकाने से करीब आधा से एक घंटे पहले उसे पानी में भिगोकर रखने से वह अच्छी तरह फूल जाती है, जिससे उसका टेक्सचर क्रीमी बनता है और वह मसालों के स्वाद को बेहतर तरीके से सोख पाती है।Restaurant style dal tadka Recipe - Cooking guide with Ingredients

Read More : Nayara Energy Price Hike: आम जनता को झटका! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा

इसके अलावा केवल एक ही किस्म की दाल पर निर्भर रहने के बजाय दालों के सही मिश्रण का चुनाव करना बेहद जरूरी है। परफेक्ट रेस्टोरेंट स्टाइल स्वाद और रंगत के लिए अरहर (तुअर), मूंग और मसूर की दाल को 2:1:1 के अनुपात में मिलाकर पकाना चाहिए। इस मिश्रण से दाल न तो बहुत भारी होती है और न ही फीकी लगती है। इसके साथ ही दाल में तड़का लगाने का समय सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दाल पकाते समय ही तड़का लगा देने से मसालों और घी की खुशबू उड़ जाती है। इसलिए दाल पूरी तरह पकने के बाद जब थोड़ी सेट हो जाए, तभी ऊपर से ताजा तड़का लगाना चाहिए।Vegan Chana Dal Tadka

Read More : CG News: रायकेरा में स्वच्छता रैली, ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ; गीले-सूखे कचरे के सही प्रबंधन का दिया संदेश

तड़के में लहसुन और हरी मिर्च का अत्यधिक इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि 4-5 लहसुन की कलियां और एक हरी मिर्च का तड़का पर्याप्त रहता है। तड़के के लिए हमेशा ताजा और अच्छी गुणवत्ता वाले देसी घी या फिर धुएं तक गर्म किए गए सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करें। यदि बनाई गई दाल बच जाती है, तो उसे सामान्य तापमान पर ठंडा करने के बाद ही एयरटाइट कांच के कंटेनर में फ्रिज में रखना चाहिए। दोबारा इस्तेमाल करते समय उसमें थोड़ा गर्म पानी मिलाकर धीमी आंच पर पकाने से दाल का क्रीमी टेक्सचर और स्वाद फिर से ताजा हो जाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here