Katni Police Custody Suicide Case: सोने की अंगूठी और जेवर की बरामदगी के दौरान बवाल, थाने पहुंचकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले दलपत ने तोड़ा दम

VIKASH KHALKHO

कटनी। Nishaanebaz.com-Katni Police Custody Suicide Case: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कुठला थाना परिसर में शनिवार को उस वक्त भारी हड़कंप मच गया, जब चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए अपनी पत्नी और बेटे को थाने बुलाए जाने से नाराज एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया गया। जबलपुर में इलाज के दौरान देर रात उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गत 12 सितंबर को कुठला थाने में सोने-चांदी के बहुमूल्य जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गहनता से पड़ताल करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी मोहित पटेल और मुकेश उर्फ लाला पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुछ चोरी का सामान भी बरामद किया था।

Read More : Restaurant Style Dal Tadka Recipe: घर पर रेस्टोरेंट जैसा दाल तड़का बनाने के आसान और गुप्त सीक्रेट्स, फॉलो करें ये किचन टिप्स

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी मोहित पटेल ने खुलासा किया था कि उसने चोरी का कुछ सामान अपनी मां को दिया था। जांच में यह भी सामने आया कि महिला ने सराफा बाजार स्थित संजय सोनी नाम के एक सुनार को कुछ जेवरात बेचे थे। डीएसपी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की, तो उसने अपने पास एक सोने की अंगूठी होने की बात स्वीकार की और उसे पुलिस को सौंपने का आश्वासन दिया।

Read More : Nayara Energy Price Hike: आम जनता को झटका! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा

डीएसपी के मुताबिक पूछताछ के दौरान महिला लगातार अपने पति दलपत पटेल को फोन कर रही थी। पुलिस का दावा है कि दलपत पटेल ने चोरी का सामान जब्त होने से बचाने और अपने बेटे पर बन रहे कानूनी शिकंजे को ढीला करने की नीयत से ऑटो में सवार होकर थाने पहुंचा और अचानक पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। दूसरी ओर, मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस महिला और उसकी मासूम बच्ची को बार-बार थाने बुलाकर मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के आरोपों को जांच के दायरे में रखते हुए पूरे घटनाक्रम की सूक्ष्मता से जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *