Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh Dhamtari Crime: प्रेमिका किसी और से करती थी बात? शक ने बदला...

Dhamtari Crime: प्रेमिका किसी और से करती थी बात? शक ने बदला खौफनाक रूप, घर में घुसकर चाकू से हमला

Dhamtari Crime
Dhamtari Crime

Dhamtari Crime: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा चाकूबाजी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Dhamtari Crime: साथ काम करने के दौरान हुआ प्रेम प्रसंग

पुलिस के मुताबिक, घायल युवती की पहचान अनीता मंडावी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कोंडागांव की रहने वाली है और कुरूद क्षेत्र की बालाजी राइस मिल में काम करती है। आरोपी युवक की पहचान दिलेश्वर के रूप में हुई है, जो भाटा गांव का रहने वाला बताया गया है और उसी राइस मिल में काम करता है।
दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अनीता के मोबाइल में अपने पैसों से रिचार्ज करवाता था।

दूसरे युवक से बातचीत का था शक

जानकारी के अनुसार, दिलेश्वर को शक था कि उसके द्वारा मोबाइल रिचार्ज करवाने के बाद अनीता किसी अन्य युवक से लंबे समय तक फोन पर बातचीत करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।

आरोप है कि इसी शक और विवाद के चलते दिलेश्वर अनीता के घर पहुंचा और वहां चाकू से उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान युवती के कमर और जांघ समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

चाकू से हमला होने के बाद घायल अनीता को तत्काल कुरूद अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे धमतरी के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

Dhamtari Crime: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Dhamtari Crime: घटना की सूचना मिलने के बाद कुरूद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी दिलेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब हमले के कारणों, घटना की परिस्थितियों और दोनों के बीच हुए विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Dhamtari Crime: फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। घटना में इस्तेमाल चाकू और अन्य साक्ष्यों के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है। मामले की पूरी तस्वीर विवेचना के बाद सामने आएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here