Gaupalak Sammelan: मध्य प्रदेश को 2029 तक नशामुक्त करने का संकल्प, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल में बड़ा ऐलान

VIKASH KHALKHO

भोपाल। Nishaanebaz.com-Gaupalak Sammelan: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित भव्य गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा ऐतिहासिक संकल्प लेते हुए घोषणा की कि दिसंबर 2029 तक मध्य प्रदेश को पूरी तरह से नशामुक्त बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे आज ही नशामुक्त अभियान को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। सम्मेलन के मंच से सहकारिता क्षेत्र के विकास के आंकड़े पेश करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों तक कांग्रेस ने अलग से सहकारिता मंत्रालय का गठन नहीं होने दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता मंत्रालय बनाकर पशुपालकों को सीधे आर्थिक लाभ से जोड़ा है। उन्होंने बताया कि पहले पशुपालकों को दूध का भाव मात्र 35 रुपये प्रति लीटर मिलता था, जो अब बढ़कर सीधे 55 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गृह मंत्री ने बताया कि गोवंश संवर्धन और नस्ल सुधार के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से 50 एकड़ भूमि की मांग की थी, जिसे तत्काल स्वीकृत कर दिया गया है। इस भूमि पर अत्याधुनिक तकनीक से नस्ल सुधार का कार्य किया जाएगा, जिससे केवल बछिया ही पैदा हों।

Read More : Tips and Tricks: बाथरूम के पीले पड़े टाइल्स देखकर हो गए हैं परेशान? इस आसान ट्रिक से लौटेगी चमक

दूध उत्पादन के राष्ट्रीय आंकड़े साझा करते हुए अमित शाह ने कहा कि 75 वर्षों में देश का दूध उत्पादन 14 करोड़ 7 लाख टन तक ही पहुंच पाया था, जबकि मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में यह आंकड़ा बढ़कर 25 करोड़ टन हो गया है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि देश के शीर्ष 5 दूध उत्पादक राज्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित हैं। इस भव्य सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के पशुपालकों और पंजीकृत गोशालाओं के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान कीं। इसमें उज्जैन में 255 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का भूमिपूजन भी शामिल है, जिसकी शुरुआती क्षमता 3 लाख लीटर प्रतिदिन होगी जिसे बढ़ाकर 5 लाख लीटर किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार 170 करोड़ रुपये का योगदान देगी।

Read More : Bollywood: लंबे इंतजार के बाद मिली हरी झंडी, अब सिनेमाघरों में दस्तक देगी सलमान की फिल्म ‘मातृभूमि’

इसके अतिरिक्त, राज्य की पंजीकृत गोशालाओं में संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 40 रुपये प्रति दिन की दर से जुलाई-अगस्त 2026 की 101 करोड़ रुपये की अनुदान राशि सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से पशुपालकों के खातों में ट्रांसफर की गई। पशु आपातकालीन चिकित्सा सेवा को मजबूत करने के उद्देश्य से 168 नई एंबुलेंस सेवा शुरू करने की घोषणा की गई, साथ ही उत्कृष्ट पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए 1 लाख रुपये के प्रथम और 50 हजार रुपये के द्वितीय पुरस्कार का ऐलान हुआ। भोपाल-इंदौर दुग्ध संघ के उत्पादकों को 12 करोड़ रुपये का बोनस वितरित करने के साथ भोपाल में केंद्रीय गुणवत्ता लैब और शिवपुरी में मिनी डेयरी प्लांट का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के अंत में अमित शाह ने ‘लखपति गौपालक दीदियों’ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *