Mandsaur Bank Scam: मंदसौर में पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट में करोड़ों का गबन, पूर्व शाखा प्रबंधक समेत उप प्रबंधक पर FIR दर्ज

Anuj Nirala

Mandsaur Bank Scam: मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करेंसी चेस्ट से करोड़ों रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करेंसी चेस्ट के भौतिक सत्यापन के दौरान नकदी में भारी अनियमितता पाए जाने के बाद बैंक प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में एक करोड़ रुपये से अधिक के गबन की पुष्टि हुई है, जबकि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।

Mandsaur Bank Scam: जानकारी के अनुसार, बैंक के करेंसी चेस्ट में उपलब्ध नकदी और अभिलेखों का मिलान किया गया तो बड़ी गड़बड़ी सामने आई। रिकॉर्ड के मुताबिक जहां करीब 4 करोड़ 5 लाख रुपये की राशि मौजूद होना चाहिए थी, वहीं जांच के दौरान लगभग 3.5 करोड़ रुपये ही पाए गए। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को सूचना दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

READ MORE: MP News: नागौद राजघराना गोलीकांड में नया मोड़! विधायक की बहू को गोली मारने वाली सुनीता का Video वायरल

Mandsaur Bank Scam: प्रकरण में बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक अनुज शर्मा और उप प्रबंधक उत्कर्ष घावरी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और उनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अब बैंक के लेन-देन, नकदी प्रबंधन और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।

Mandsaur Bank Scam: एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से प्राप्त शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में सामने आया है कि दिसंबर 2025 से अब तक की अवधि में राशि के हेरफेर की आशंका है। फिलहाल मामले में दो अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है, लेकिन जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है।

Mandsaur Bank Scam: उन्होंने बताया कि बैंक के मुख्य प्रबंधक और डिप्टी प्रबंधक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आर्थिक अपराध के इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि गबन की वास्तविक राशि और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Mandsaur Bank Scam: इस घटना ने बैंकिंग व्यवस्था और करेंसी चेस्ट की निगरानी प्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करोड़ों रुपये की नकदी में इतनी बड़ी अनियमितता सामने आने के बाद बैंक की आंतरिक सुरक्षा और ऑडिट प्रक्रिया की प्रभावशीलता पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

READ MORE: MP Weather Alert: मौसम का अचानक बदला रंग, कई जिलों में अगले 2 दिन बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Mandsaur Bank Scam: पुलिस और बैंक की जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गबन की वास्तविक राशि कितनी है और इस पूरे मामले में कितने लोग शामिल थे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *