Raipur Amlidih Murder Case : रायपुर अमलीडीह में 16 वर्षीय युवती की लाश मिलने से हड़कंप

Parivesh
Raipur Amlidih Murder Case

Raipur Amlidih Murder Case : रायपुर। राजधानी के अमलीडीह इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती का शव खाली प्लॉट में मिला। आसपास के लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवती की हालत देखकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए बहुआयामी जांच शुरू कर दी है।

Raipur Amlidih Murder Case : मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती काशीराम नगर की रहने वाली थी। वह गुरुवार शाम करीब 6 बजे घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बताया कि युवती पार्टियों में कैटरिंग का काम करती थी और अपनी ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकली थी। रातभर खोजबीन के बाद सुबह उसका शव खाली पड़े प्लॉट में मिलने की खबर से परिजन सदमे में हैं।

read more : Raipur Mahadev Vihar : रायपुर का नया रियल एस्टेट हॉटस्पॉट, महादेव विहार 28 नवंबर को होगा लॉन्च…

घटनास्थल पर पहुंचीं पुलिस टीम ने आसपास का पूरा इलाका घेराबंदी में लिया। ASP ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। घटना स्थल से मिले सबूतों के आधार पर हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और last movement ट्रेस करने पर फोकस किया जा रहा है।

डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने मौके से कई अहम निशान और सैंपल जुटाए हैं। हालांकि परिजनों ने किसी भी तरह की दुश्मनी से साफ इनकार किया है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *