Raipur ODI Match : 15 मिनट में सोल्ड आउट, रायपुर ODI मैच के टिकटों पर भारी भीड़, अब सिर्फ़ स्टूडेंट पास बचे

Parivesh
Raipur ODI Match

Raipur ODI Match : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्रिकेट का उत्साह इस समय चरम पर है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले के लिए दर्शकों में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है।

Raipur ODI Match : 22 नवंबर की शाम 5 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री टिकटजिनी पोर्टल पर शुरू हुई, सिर्फ़ 15 मिनट के भीतर सभी प्रमुख कैटेगरी के टिकट पूरी तरह से सोल्ड आउट हो गए।

READ MORE : Raipur Amlidih Murder Case : रायपुर अमलीडीह में 16 वर्षीय युवती की लाश मिलने से हड़कंप

₹1500 से लेकर ₹3500 तक की स्टैंड टिकटें, ₹6000 वाले सिल्वर स्टैंड, ₹10,000 के प्लैटिनम टिकट और ₹20,000 तक के कॉर्पोरेट बॉक्स भी रिकॉर्ड समय में खत्म हो गए। राजधानी में क्रिकेट के प्रति जोश का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई प्रशंसक टिकट बुक करते ही वेटिंग में चले गए।

अभी केवल ₹800 की स्टूडेंट टिकटें ही उपलब्ध हैं, जिन्हें आज 24 नवंबर को इंडोर स्टेडियम, रायपुर में ऑफ़लाइन बिक्री के माध्यम से जारी किया जाएगा। सुबह से ही यहां छात्रों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

READ MORE : CG Dhan Kharidi : 1 करोड़ से ज्यादा का अवैध धान जब्त, 15 दिन में 30 केस….

15 मिनट में टिकट बिक्री का यह रिकॉर्ड यह साबित करता है कि रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच किस स्तर पर है। भारत–दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर शहर में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है, और स्टेडियम एक बार फिर दर्शकों से खचाखच भरा नजर आने वाला है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *