फॉरेंसिक एक्सपर्ट बनने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ में NFSU कैंपस शुरू…देखें आवेदन प्रक्रिया

Parivesh

रायपुर | रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) का नया कैंपस शुरू हो गया है। डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बीएनएसएस की धारा 176(3) के तहत सात साल से अधिक सजा वाले मामलों में फॉरेंसिक जांच अनिवार्य होगी। इसी जरूरत को देखते हुए यह पहल की गई है।

फिलहाल गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (GEC) रायपुर से संचालन होगा। तीन कोर्सों में एडमिशन शुरू है: एमएससी फॉरेंसिक साइंस (3 सीटें), एमएससी डिजिटल फॉरेंसिक एंड इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी (3 सीटें) और प्रोफेशनल डिप्लोमा इन क्राइम सीन मैनेजमेंट (20 सीटें)।

ऑनलाइन आवेदन 18 मार्च से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 5 मई 2025 है। प्रवेश परीक्षा 7-8 जून को होगी और रिजल्ट 23 जून को आएगा। परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की होगी, लेकिन मेरिट छत्तीसगढ़ राज्य के लिए बनेगी।

अभी 80 सीटों पर एडमिशन होगा, भविष्य में सीटें और कोर्स बढ़ाए जाएंगे। नया भवन 400-500 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *