EOW ने उमा, केदार, विजय जैन और हरमीत खनूजा को रिमांड में लिया

TweeLabs
EOW ने उमा, केदार, विजय जैन और हरमीत खनूजा को रिमांड में लिया

Bharatmala Project Scam: भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत भूमि अधिग्रहण में घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण विभाग (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरमीत खनूजा, उमा तिवारी, केदार तिवारी और गोल बाजार के कुख्यात सटोरिया विजय जैन शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद चारों को ACB/EOW की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सभी को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

बताया जा रहा है कि विजय जैन 1980 के दशक से सट्टेबाजी से जुड़ा रहा है और अब सरकारी योजनाओं में घोटाले की दिशा में भी सक्रिय हो गया था। इससे पहले 25 अप्रैल को EOW ने नया रायपुर, अभनपुर, दुर्ग-भिलाई, आरंग और बिलासपुर में 16 ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए थे। EOW मामले की गहन जांच कर रही है और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *