Raisen liquor incident : पूर्व मंत्री रामपाल सिंह का बड़ा हमला, ‘कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल के संरक्षण में चल रही थी नकली फैक्ट्री’

VIKASH KHALKHO

Raisen liquor incident : भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह ने रायसेन जिले के सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के चांदौड़ा गांव में पकड़ी गई नकली शराब फैक्ट्री को लेकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि यह अवैध फैक्ट्री कांग्रेस विधायक और रायसेन जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल के सीधे संरक्षण में संचालित हो रही थी। रामपाल सिंह ने कहा कि यह घटना कांग्रेस के माफियाओं से गठजोड़ और उनके अपराधिक चरित्र का जीता-जागता प्रमाण है।

Raisen liquor incident : पूर्व मंत्री ने मामले की गहराई से जाँच की माँग करते हुए कहा कि यदि आबकारी विभाग और पुलिस विधायक देवेंद्र पटेल के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल्स खंगाले, तो शराब माफियाओं को संरक्षण देने वाले बड़े नामों का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आरोपी मुन्ना राजा, प्रिंस उर्फ सूर्य प्रताप परमार और बबलू उर्फ अरविंद बुंदेला जैसे तत्व विधायक के बेहद करीबी हैं और उनके साथ अक्सर देखे जाते हैं। रामपाल सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस नकली शराब के सेवन से क्षेत्र के कई लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है और कई लोगों की किडनी तक खराब हो गई है।

Raisen liquor incident : रामपाल सिंह ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने बड़े मामले के खुलासे के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आखिर मौन क्यों हैं? क्या उनकी यह चुप्पी अपराधियों के प्रति मूक सहमति है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या कांग्रेस ने देवेंद्र पटेल को जिला अध्यक्ष इसलिए बनाया है ताकि वे माफियाओं को ‘कुशलता’ से संरक्षण दे सकें। भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सत्ता से बाहर होकर भी माफिया राज चलाने का प्रयास कर रही है।

Raisen liquor incident : प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। यह कांग्रेस का ‘जंगलराज’ नहीं है जहाँ अपराधी खुलेआम घूम सकें। भाजपा सरकार जनता के जीवन और स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी माफिया को समूल नष्ट करने का संकल्प ले चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अपराधी चाहे किसी भी रसूखदार नेता का करीबी क्यों न हो, वह कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा।

प्रेसवार्ता के दौरान रायसेन जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को पूरी तरह घेरने की रणनीति बनाई है। रामपाल सिंह ने अंत में दोहराया कि भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं करेगी और इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजकर ही दम लेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *