Jabalpur News : रेलवे मुख्यालय के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज…..

Parivesh

जबलपुर | Jabalpur News : पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मुख्यालय के डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) अनुराग पांडे और सेक्रेटरी टू जीएम राहुल जयपुरीयार के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत रेलवे के कार्य अध्ययन निरीक्षक आर.डी. मीणा ने जबलपुर पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

शिकायत में आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने मानसिक उत्पीड़न किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। साथ ही, इस प्रताड़ना में कार्य अध्ययन अधिकारी अतुल मिश्रा और दो अन्य कर्मचारी शुभम आनंद शाहू व रामधन पटेल के सहयोग का भी उल्लेख किया गया है।

मीणा ने इस प्रकरण की जानकारी रेलवे महाप्रबंधक, चेयरमैन रेलवे बोर्ड, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग और रेल मंत्री को भी दी है तथा सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच तो शुरू कर दी है परन्तु 01 माह बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है जिससे आहत कर्मचारी ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक जबलपुर से की है और थाना प्रभारी को शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्रदान किए जाने का आग्रह किया है । रेलवे प्रशासन की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *