Saturday, April 18, 2026
32.2 C
Raipur

Gold-Silver Rate Today : होली पर बाजार बंद, लेकिन सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल,शादी-त्योहार सीजन से पहले तोड़े रिकॉर्ड

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : होली के मौके पर सर्राफा बाजार भले ही बंद है, लेकिन सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, खासकर ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच हालिया घटनाक्रम का सीधा असर गोल्ड मार्केट पर देखने को मिल रहा है। निवेशक अस्थिर हालात में सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

आज का ताजा गोल्ड रेट (IBJA अनुसार)

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक:

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,67,471 प्रति 10 ग्राम

  • 23 कैरेट सोना: ₹1,66,800 प्रति 10 ग्राम

  • 22 कैरेट सोना: ₹1,53,403 प्रति 10 ग्राम

  • 18 कैरेट सोना: ₹1,25,603 प्रति 10 ग्राम

  • 14 कैरेट सोना: ₹97,971 प्रति 10 ग्राम

होली की छुट्टी के कारण आज यही रेट प्रभावी रहेंगे।

दिल्ली और MCX में जबरदस्त तेजी

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹8,100 की तेजी के साथ ₹1,72,800 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 4.07% उछलकर ₹1,68,700 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यह तेजी बताती है कि निवेशकों का भरोसा फिलहाल गोल्ड पर मजबूत बना हुआ है।

Read More : Baloda Bazar News : लिफ्ट के बहाने महिलाओं से लूट करने वाला शातिर गिरफ्तार, जेवर-नकदी और बाइक बरामद

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या स्थिति?

ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतों में मजबूती देखी जा रही है। स्पॉट गोल्ड 5,700 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं COMEX पर गोल्ड लगभग 1% की बढ़त के साथ 5,300 डॉलर के स्तर से ऊपर बना हुआ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मध्य-पूर्व में तनाव जारी रहता है, तो सोने की कीमतों में और तेजी संभव है।

क्या अभी खरीदना सही रहेगा?

त्योहारी सीजन और शादियों के मद्देनजर सोने की मांग बनी हुई है। हालांकि, मौजूदा ऊंचे स्तर पर खरीदारी से पहले निवेशकों को बाजार की चाल और वैश्विक संकेतों पर नजर रखना जरूरी है।

सोना लंबे समय से अस्थिर आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों में सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता रहा है। मौजूदा हालात में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

राहुल गांधी को तगड़ा झटका! दोहरी नागरिकता मामले में HC ने द‍िया FIR करने का आदेश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच...

CG News: रायपुर में बड़ा विवाद जमीन की फाइल गायब, अफसरों पर गिरी गाज

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम के...

CG News: दशकों का इंतजार खत्म, छत्तीसगढ़ के गांव में पहुंची खाद्यान्न सुविधा

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अबूझमाड़ क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories