Baloda Bazar News : लिफ्ट के बहाने महिलाओं से लूट करने वाला शातिर गिरफ्तार, जेवर-नकदी और बाइक बरामद

Sanjay Sahu
Baloda Bazar News

Baloda Bazar News : बलौदाबाज़ार : Baloda Bazar में अकेली महिलाओं को लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले एक शातिर आरोपी को हथबंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनसान रास्तों पर महिलाओं को निशाना बनाता था और उनसे जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो जाता था। पुलिस ने उसके पास से लूट के जेवर, 80 हजार रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का औजार बरामद किया है।

Baloda Bazar News : मामले में पुलिस अधीक्षक Bhavana Gupta ने स्वयं संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने सुहेला, सिमगा और हथबंद मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

एसपी के अनुसार आरोपी बेहद योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देता था। वह सड़क पर अकेली महिला को देखकर मोटरसाइकिल से लिफ्ट देने की पेशकश करता और सुनसान स्थान पर ले जाकर डरा-धमकाकर जेवर व नकदी लूट लेता था। घटना के बाद वह मौके से फरार हो जाता था, जिससे पीड़िताएं उसकी पहचान नहीं कर पाती थीं।

Baloda Bazar News : जांच में पता चला है कि आरोपी हथबंद के पास ग्राम कुकराचुंदा का रहने वाला है। उसने Durg क्षेत्र में भी लगभग पांच वारदातों को अंजाम दिया है और वहां भी उसकी तलाश की जा रही थी। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में भी उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही महिलाओं से अपील की गई है कि वे अनजान व्यक्तियों से लिफ्ट लेने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *