Raipur Police Action : खुलेआम लहरा रहे थे तलवार, धमका रहे थे राहगीर: रायपुर पुलिस ने धर दबोचा

VIKASH KHALKHO

Raipur Police Action : रायपुर (06 मार्च 2026): राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजनगर में तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीसीपी सेंट्रल जोन के अनुसार, 5 मार्च को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति इलाके में धारदार तलवार लेकर घूम रहे हैं और राहगीरों को आतंकित कर रहे हैं।

आरोपियों की पहचान: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से जिन तीन आरोपियों को पकड़ा है, वे हैं:

  1. अरबाज खान (24 वर्ष), निवासी- ताजनगर, पंडरी।

  2. दुर्गेश साहू उर्फ जरहा (26 वर्ष), निवासी- काली नगर, पंडरी।

  3. नंदन राय (40 वर्ष), निवासी- गांधीनगर, पंडरी।

पुलिस का रुख सख्त सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को तलवार के साथ हिरासत में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी सेंट्रल जोन ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में इस तरह की गुंडागर्दी और आम नागरिकों को भयभीत करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *