Drug Trafficking Crackdown : पुलिस ने पकड़ा 4 लाख का गांजा; सफारी वाहन से तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

VIKASH KHALKHO

Drug Trafficking Crackdown : सूरजपुर (06 मार्च 2026): डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार जिले में अवैध नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत लटोरी चौकी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक टाटा सफारी वाहन (क्रमांक सीजी 15 ईजी 4455) से 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस खेप की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये आंकी गई है।

चेकिंग के दौरान हुई घेराबंदी पुलिस चौकी लटोरी की टीम 3 मार्च को मेन रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से आ रही सफारी वाहन को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन को 50 मीटर पहले ही रोककर मोड़ने का प्रयास किया, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की, जिसमें वाहन सवार तीन लोग पकड़े गए, जबकि दो व्यक्ति भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार आरोपी और जब्ती पकड़े गए आरोपियों में जीवधन पैंकरा (28), सुरेन्द्र कुमार लास्कर (20) और ललित यादव (21) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 8 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफारी कार जब्त कर ली है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता ने बताया कि फरार हुए दो अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस की सक्रियता से नशा तस्करों में हड़कंप सूरजपुर जिले में लगातार वाहनों की गहन चेकिंग और संदिग्धों पर नजर रखने के चलते नशा तस्करों के नेटवर्क पर करारी चोट हो रही है। डीआईजी प्रशांत कुमार ठाकुर ने इस सफल कार्रवाई के लिए लटोरी चौकी टीम की प्रशंसा की है। पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *