Sunday, June 7, 2026
36 C
Raipur

M.P Weather : मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा मध्य प्रदेश, कई शहरों में तापमान 36 डिग्री के पार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में इस वर्ष मार्च की शुरुआत से ही गर्मी के तेवर तेज होते दिखाई दे रहे हैं। सामान्य तौर पर प्रदेश में 15 मार्च के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होती है, लेकिन इस बार मौसम का ट्रेंड बदला हुआ नजर आ रहा है। महीने के पहले ही पखवाड़े में कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है

सागर और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के बाद अब इंदौर और उज्जैन संभाग में भी गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। तेज धूप और साफ आसमान के कारण दिन के समय गर्मी काफी ज्यादा महसूस की जा रही है।

कई शहरों में 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। इंदौर में तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी पारा 35 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

शुक्रवार को नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा धार, दमोह, सागर, शाजापुर, गुना, छतरपुर, रतलाम और टीकमगढ़ में भी तापमान 36 डिग्री या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया।

रात के समय भी गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे रात में भी मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म महसूस हो रहा है।

Read More : Mahakaleshwar Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की भव्य भस्म आरती, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

साफ आसमान और तेज धूप से बढ़ी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी हिस्से से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जबकि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है। हालांकि इन मौसमी सिस्टम का प्रदेश के तापमान पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ रहा है।

आसमान पूरी तरह साफ होने के कारण सूरज की किरणें सीधे जमीन तक पहुंच रही हैं, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और दिन के समय गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

तेज गर्मी को देखते हुए मौसम केंद्र भोपाल ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप सबसे ज्यादा तेज रहती है, इसलिए इस समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

लोगों को दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने, हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर और चेहरे को ढककर रखने की सलाह दी गई है।

विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को गर्मी से बचाने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की बात कही गई है।

अगले दो दिनों में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो मार्च के पहले ही पखवाड़े में प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है, इसलिए लोगों को अभी से सावधानी बरतने की जरूरत है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन के महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, श्रद्धालुओं से गूंजा परिसर

Nishanebaaz News Desk:  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

Related Articles

Popular Categories