Ambikapur Crime News : ऑनलाइन ज़हर मंगाकर ठेकेदार की पत्नी ने की आत्महत्या…

Parivesh
Ambikapur Crime News

अंबिकापुर। Ambikapur Crime News : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां युवा ठेकेदार की पत्नी ने ऑनलाइन शॉपिंग एप से जहर मंगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की वसुंधरा कॉलोनी की है।

Ambikapur Crime News : जानकारी के मुताबिक, चुन्नू उर्फ सुधाकर सिंह की पत्नी निशा सिंह ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ ऑर्डर कर सेवन किया। हालत बिगड़ने पर परिवारजन उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया। लेकिन रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं मिल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने न सिर्फ इलाके में सनसनी फैला दी है, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से खतरनाक वस्तुएं मिलने पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *