Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Train Cancel : यात्री सावधान, छत्तीसगढ़ में 3 ट्रेनें रद्द, 2...

Chhattisgarh Train Cancel : यात्री सावधान, छत्तीसगढ़ में 3 ट्रेनें रद्द, 2 की बदलीं दिशा — रेलवे ने जारी की नई लिस्ट…

Chhattisgarh Train Cancel
Chhattisgarh Train Cancel

Chhattisgarh Train Cancel : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर–झारसुगुड़ा रेल सेक्शन में चौथी लाइन का निर्माण कार्य जारी है। इस कार्य के चलते सारागांव स्टेशन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिसके कारण 13 नवंबर से 17 नवंबर तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

Chhattisgarh Train Cancel : रेलवे प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग आंशिक रूप से बदला गया है। यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए रेलवे ने अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की पुष्टि जरूर कर लें।

READ MORE : Mahakal Aarti Live : भक्तिमय सुबह, घर बैठे करें भगवान शिव का दर्शन…

रद्द की गई ट्रेनें:

  • 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर तक रद्द रहेगी।

  • 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर 13 से 16 नवंबर तक रद्द रहेगी।

  • 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवंबर तक रद्द रहेगी।

आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें:

  • 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू अब केवल बिलासपुर तक ही चलेगी।

  • 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू का परिचालन अब बिलासपुर से शुरू होगा।

रेलवे ने कहा है कि यह अस्थायी परिवर्तन सुरक्षित और बेहतर रेल संचालन के लिए जरूरी है। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की सामान्य सेवा पुनः शुरू कर दी जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने सफर की योजना बनाते समय रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी जरूर प्राप्त करें।

READ MORE : Delhi Blast में बड़ा खुलासा! डॉ. उमर उन नबी ही था हमलावर, DNA मैच

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here