HomeChhattisgarhRaipur Loot Case : रायपुर: फल व्यापारी से बंदूक और चाकू की...

Raipur Loot Case : रायपुर: फल व्यापारी से बंदूक और चाकू की नोक पर 36 हजार की लूट; परिचित ही निकला लुटेरा

Date:

Related stories

Raipur Loot Case : रायपुर। राजधानी के मौदहापारा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ सोमवार देर रात एक फल व्यापारी को उसके ही पिता के पुराने परिचित ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लूट लिया। आरोपियों ने युवक को बातचीत में उलझाया और फिर सूनी गली में ले जाकर बंदूक व चाकू की नोक पर दिनभर की कमाई छीनकर फरार हो गए।

बातचीत के बहाने बिछाया जाल पीड़ित शेख शाहिल, जो बॉम्बे मार्केट में फल का ठेला लगाता है, रात करीब 10:20 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहा था। तभी महतो गैरेज के पास उसे राजा बैझड़ नाम का युवक मिला, जो उसके पिता का परिचित था। राजा ने शाहिल को ‘अल्ताफ का घर’ पूछने के बहाने फिरोज कबाड़ी गली की ओर चलने को कहा। परिचित होने के कारण शाहिल बिना किसी शक के उसके साथ चला गया।

हथियार दिखाकर की लूटपाट जैसे ही शाहिल सूनी गली में पहुँचा, राजा के तीन अन्य साथी बाइक और एक्टिवा से वहां आ धमके। आरोपियों ने शाहिल को चारों तरफ से घेर लिया। एक आरोपी ने पीछे से उसका गला दबोचा, जबकि दूसरों ने उसके हाथ पकड़ लिए। इसके बाद राजा और उसके साथियों ने बंदूक और चाकू दिखाकर शाहिल की जेब में रखे बिक्री के 36,600 रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद सहमे हुए पीड़ित ने परिजनों को जानकारी दी और मौदहापारा थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा बैझड़ और उसके तीन साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here