Breaking News : IAS समीर विश्नोई को मिली जमानत?…सूत्र…….

Parivesh

रायपुर। Breaking News : सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि छत्तीसगढ़ के चर्चित अफसर IAS समीर विश्नोई को अदालत से जमानत मिल गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद लंबे समय से हिरासत में चल रहे विश्नोई को अब राहत मिली है। बताया जा रहा है कि विशेष न्यायालय ने उनके वकीलों द्वारा पेश किए गए तथ्यों और ज़मानत अर्जी पर सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।

Breaking News : समीर विश्नोई को अवैध लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। यह मामला छत्तीसगढ़ में खनिज और ट्रांजैक्शन से जुड़े बड़े घोटाले से जुड़ा था। ईडी ने उनके खिलाफ कई बार कोर्ट में पेशी कर रिमांड भी मांगा था। लेकिन सूत्रों का कहना है कि हालिया सुनवाई में कोर्ट को यकीन हुआ कि अब तक की जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई जिससे विश्नोई को आगे हिरासत में रखा जाए।

विश्नोई की जमानत को लेकर सरकार, प्रशासनिक हलकों और राजनीतिक गलियारों में खामोशी और सरगर्मी दोनों देखी जा रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि उनकी सेवा में वापसी होती है या नहीं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *