Tuesday, September 8, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh IAS Promotion: छत्तीसगढ़ के 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसर बन सकते...

Chhattisgarh IAS Promotion: छत्तीसगढ़ के 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसर बन सकते हैं IAS, दिल्ली में DPC की बैठक; अभिषेक, सचिन और राजीव के नाम चर्चा में

Chhattisgarh IAS Promotion
Chhattisgarh IAS Promotion

Chhattisgarh IAS Promotion: रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के जल्द भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत होने की संभावना है। IAS अवार्ड के लिए अधिकारियों के नामों पर विचार करने विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक दिल्ली में प्रस्तावित है। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव विकास शील और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के प्रभारी सचिव मुकेश बंसल शामिल होंगे।

DPC की बैठक की अध्यक्षता संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार करेंगे। इसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, पात्रता और अन्य मानकों की समीक्षा की जाएगी। इसी प्रक्रिया के तहत अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव पांडे के नाम चर्चा में हैं।

इन तीन अधिकारियों के नाम सबसे आगे

जानकारी के अनुसार, IAS अवार्ड के लिए अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव पांडे के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं। इस साल राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS में पदोन्नति के लिए पांच पद रिक्त बताए जा रहे हैं।

हालांकि, दो अधिकारियों से जुड़े कुछ मामलों के चलते इस बार उनके IAS अवार्ड की दौड़ से बाहर रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बाकी तीन अधिकारियों के नाम पर सहमति बनने की उम्मीद है।

पिछले साल 3 अधिकारियों को मिला था IAS अवार्ड

इससे पहले 2013 बैच के 29 अधिकारियों में से तीन अधिकारियों को पिछले साल IAS अवार्ड मिला था। इनमें सुमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकरिया शामिल थे। अब इसी बैच के अन्य पात्र अधिकारियों को IAS कैडर में पदोन्नत करने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

DPC की मंजूरी के बाद केंद्र जारी करेगा आदेश

Chhattisgarh IAS Promotion: DPC बैठक में अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड और पात्रता की समीक्षा के बाद चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। समिति की अनुशंसा के बाद केंद्र सरकार की ओर से औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा। इसके बाद चयनित अधिकारियों को IAS कैडर में शामिल किया जाएगा।

Chhattisgarh IAS Promotion: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए IAS अवार्ड करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है। ऐसे में DPC की बैठक को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि समिति की ओर से किन अधिकारियों के नाम पर अंतिम मुहर लगती है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here