दिल्ली के प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट में अश्लील कांड : स्वामी चैतन्यानंद पर 17 छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न का आरोप…

Parivesh
दिल्ली

नई दिल्ली: दिल्ली के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में छात्राओं से यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट (SIIM) के पूर्व संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती (पूर्व नाम स्वामी डॉ. पार्थसारथी) पर 17 छात्राओं ने अश्लील मैसेज भेजने, गंदी भाषा का इस्तेमाल करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस के मुताबिक, उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में मिली है। इस मामले में अब तक 16 छात्राओं के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए जा चुके हैं।

शृंगेरी पीठ ने स्वामी को पद से हटाया

इस पूरे घटनाक्रम पर संस्थान की गवर्निंग बॉडी, कर्नाटक स्थित दक्षिणाम्नाय श्रीशारदापीठ ने भी कड़ा रुख अपनाया है। पीठ ने एक बयान जारी कर कहा है कि स्वामी चैतन्यानंद के अवैध और अनुचित आचरण के चलते उनसे सभी संबंध खत्म कर दिए गए हैं। पीठ ने खुद भी स्वामी के खिलाफ संबंधित अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है। संस्थान के प्रशासन ने भी आरोपी की हरकतों का खुलासा होने के बाद उसे पद से हटा दिया था।

पुलिस ने जांच के दौरान संस्थान के सीसीटीवी फुटेज और आरोपी की वोल्वो कार भी जब्त की है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पीठ ने यह भी स्पष्ट किया है कि संस्थान की गवर्निंग काउंसिल छात्रों के हितों की पूरी सुरक्षा करेगी और उनकी पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *