Gold Silver Price : सोने-चांदी में गिरावट, लेकिन सालभर में निवेशकों की बंपर कमाई

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आज यानी बुधवार, 31 दिसंबर को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,500 रुपये सस्ता होकर 1,33,099 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले मंगलवार को इसका भाव 1,34,599 रुपये था।

वहीं चांदी की कीमत में भी 2,896 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। एक किलो चांदी अब 2,29,433 रुपये पर पहुंच गई है, जबकि मंगलवार को इसका भाव 2,32,329 रुपये प्रति किलो था। लगातार पांच दिन की तेजी के बाद चांदी में यह दूसरी दिन की गिरावट है।

ऑल टाइम हाई से नीचे फिसले दाम

29 दिसंबर को सोने ने 1,38,161 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 2,43,483 रुपये प्रति किलो का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था। इसके बाद मुनाफावसूली के चलते दोनों धातुओं में गिरावट देखी जा रही है।

Read More : Gold Silver Price : सोना-चांदी ने बनाया नया इतिहास! लगातार 5वें दिन ऑलटाइम हाई पर पहुंचे भाव

एक साल में ऐतिहासिक तेजी

बीते एक साल में सोने की कीमत 56,937 रुपये यानी करीब 75% बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को सोना 76,162 रुपये था।
वहीं चांदी ने निवेशकों को चौंकाते हुए 1,43,416 रुपये यानी 167% का रिटर्न दिया है।

शहरों में रेट अलग क्यों होते हैं?

IBJA के रेट्स में GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होते। इसलिए अलग-अलग शहरों में कीमतें बदलती रहती हैं। RBI और बैंक इन्हीं रेट्स के आधार पर गोल्ड बॉन्ड और गोल्ड लोन तय करते हैं।

सोने में तेजी के 3 बड़े कारण

  • कमजोर डॉलर और ब्याज दरों में कटौती

  • रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे जियोपॉलिटिकल तनाव

  • सेंट्रल बैंकों द्वारा भारी खरीदारी

चांदी क्यों बनी निवेशकों की पसंद?

  • सोलर, EV और इलेक्ट्रॉनिक्स में बढ़ी मांग

  • वैश्विक सप्लाई में कमी

  • मैन्युफैक्चरर्स की अग्रिम खरीदारी

आगे क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार,

  • चांदी अगले 1 साल में ₹2.75 लाख प्रति किलो तक जा सकती है

  • सोना आने वाले साल में ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम का स्तर छू सकता है

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories