Independence Day 2025 : बड़वाह में फहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा, बना मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज….

Independence Day 2025 : ओंकारेश्वर। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह ने इस स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा कीर्तिमान रच दिया, जिसने पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा दिया। यहां बड़वाह कॉलेज परिसर में 100 फीट ऊंचे हाईमास्ट ध्वजदंड पर विशाल तिरंगा लहराया गया, जो लगभग 10 किलोमीटर दूर से भी साफ नजर आता है। यह प्रदेश का सबसे ऊंचा ध्वजदंड माना जा रहा है।

Independence Day 2025 : करीब पांच लाख रुपये की लागत से बने इस ध्वजदंड का लोकार्पण खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बड़वाह विधायक सचिन बिरला और कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष जितेंद्र सुराणा ने संयुक्त रूप से किया। लोकार्पण के क्षण में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इस खास मौके को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे और अपने कैमरों में इस गगनचुंबी तिरंगे का नजारा कैद किया। स्थानीय लोगों के लिए यह केवल एक ध्वजदंड नहीं, बल्कि देशभक्ति का जीवंत प्रतीक बन गया है, जो आने वाले वर्षों तक बड़वाह की पहचान बनेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Daily Horoscope: 7 जुलाई को किन राशियों का चमकेगी भाग्य? जानें व्यापार और नौकरी का हाल

Daily Horoscope: वैदिक ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 7 जुलाई 2026...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories