M.P News : इंदौर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, यात्रियों से भरी बस का चालक नशे में गिरफ्तार

Rahul Goshwami

इंदौर : शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विजयनगर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यात्रियों से भरी बस के चालक को नशे की हालत में पकड़ा गया।

रसोमा चौराहा पर पकड़ा गया चालक

जानकारी के अनुसार बस चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। चेकिंग के दौरान रसोमा चौराहा पर पुलिस ने उसे रोका और जांच में पाया कि वह नशे में धुत था।बस में कई यात्री सवार थे और उनकी जान जोखिम में डाली जा रही थी।

बिना परमिट चल रही थी बस

जांच में यह भी सामने आया कि बस बिना वैध परमिट के संचालित की जा रही थी। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है, वहीं बस संचालक को भी बिना परमिट वाहन संचालन के मामले में आरोपी बनाया गया है।

Read More : इजरायल-ईरान तनाव के बीच खाड़ी में MP के 100 से ज्यादा लोग फंसे, जीतू पटवारी ने PM मोदी से की हस्तक्षेप की मांग

विजयनगर थाना प्रभारी की कार्रवाई

यह कार्रवाई विजयनगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने साफ किया है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।इंदौर पुलिस की इस सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *