Indore Airport Theft : इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा में सेंध: एयर इंडिया की फ्लाइट से उतरे यात्री का सूटकेस मिला खुला, घड़ी और परफ्यूम चोरी

0
80

Indore Airport Theft : इंदौर: इंदौर एयरपोर्ट पर एक यात्री के लगेज से छेड़छाड़ और कीमती सामान चोरी होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फर्नीचर व्यापारी हिमांशु गुप्ता, जो मुंबई से इंदौर पहुंचे थे, जब उन्होंने अपना सामान रिसीव किया तो उनके होश उड़ गए। उनके सूटकेस का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखी कीमती घड़ी और महंगे परफ्यूम गायब थे।

क्या है पूरा घटनाक्रम? फरियादी हिमांशु गुप्ता (निवासी श्रीनाथ रेजीडेंसी) के अनुसार, वे 2 मई को मुंबई से एअर इंडिया की फ्लाइट AI2591 से इंदौर आए थे। उन्होंने मुंबई में अलसुबह 4 बजे चेक-इन काउंटर पर अपने दो बैग जमा किए थे। सुबह 7:25 बजे की फ्लाइट से जब वे इंदौर पहुंचे और बैगेज बेल्ट नंबर-2 पर अपना सामान लिया, तो बड़े सूटकेस की चेन खुली थी और ताला टूटा हुआ मिला।

पुलिस और एयरलाइन की कार्रवाई हिमांशु ने तुरंत मामले की शिकायत एयरपोर्ट अथॉरिटी और एरोड्रम थाना पुलिस को की। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पुलिस की जांच: पुलिस ने एयरलाइन स्टाफ से पूछताछ की है और मुंबई व इंदौर एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

  • सोशल मीडिया पर शिकायत: यात्री ने एअर इंडिया को ईमेल करने के साथ-साथ एक्स (ट्विटर) पर भी इस लापरवाही की शिकायत की है।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है कि सामान के साथ छेड़छाड़ मुंबई एयरपोर्ट पर हुई या इंदौर लैंडिंग के बाद।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here