Doctor missing : राजकुमार श्राफ/इंदौर। इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले वेटरनरी डॉक्टर हरिशंकर रघुवंशी के लापता होने की खबर से मंगलवार को परिवार और पुलिस दोनों में हड़कंप मच गया था। डॉक्टर हरिशंकर, जो गुजरात में पदस्थ हैं, हर सप्ताहांत इंदौर अपने घर आते हैं।
सोमवार अल सुबह वे सप्ताहांत के बाद इंदौर से गुजरात के लिए निकले थे, लेकिन रात तक उनका कोई संपर्क परिजनों से नहीं हो पाया। काफी प्रयासों के बाद भी संपर्क न होने पर परिजनों ने लसुड़िया थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
Doctor missing :
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर की कॉल डिटेल्स, लोकेशन ट्रेस और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। जाँच में पता चला कि यात्रा के दौरान डॉक्टर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। दोनों को राजगढ़ जिले के पास एक रेस्टोरेंट में साथ देखा गया था, जिसकी पुष्टि वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे से हुई।
पुलिस और परिजनों ने अलग-अलग दिशाओं में उनकी तलाश शुरू की। इस बीच मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि डॉक्टर हरिशंकर रघुवंशी बड़ौदा (गुजरात) के पास सुरक्षित मिल गए हैं। उनकी गाड़ी और मोबाइल भी सुरक्षित बरामद किए गए हैं।
Doctor missing :
प्रारंभिक जाँच में यह बात सामने आई है कि डॉक्टर के साथ यात्रा करने वाला व्यक्ति कौन था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इस दिशा में जाँच कर रही है कि वह व्यक्ति कौन था और दोनों ने रास्ते में किन-किन स्थानों पर रुकावट की थी।
लसुड़िया पुलिस ने बताया कि डॉक्टर पूरी तरह सुरक्षित हैं और परिवार को उनके मिलने की सूचना दे दी गई है। हालांकि, पुलिस अब यह भी जाँच कर रही है कि डॉक्टर का संपर्क अचानक क्यों टूट गया और क्या इसके पीछे कोई तकनीकी या व्यक्तिगत कारण था।









