Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Shameful incident at PK School : अतिथि विद्वान पर छात्राओं से अश्लीलता...

Shameful incident at PK School : अतिथि विद्वान पर छात्राओं से अश्लीलता का गंभीर आरोप, अभिभावकों का हंगामा

0
120

Shameful incident at PK School : रीवा। शहर के प्रतिष्ठित पीके स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने विद्यालय के ही एक अतिथि विद्वान (Guest Faculty) पर अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले की जानकारी मिलने पर कई छात्राओं के अभिभावक विद्यालय पहुंचे और उन्होंने प्राचार्य से मुलाकात कर बच्चियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की विस्तृत जानकारी दी।

छात्राओं और अभिभावकों ने बताया कि यह अतिथि विद्वान लंबे समय से छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। सूत्रों के अनुसार, इसकी शिकायतें पहले भी छात्राएं स्कूल प्रबंधन से कर चुकी थीं, लेकिन प्रबंधन द्वारा अतिथि विद्वान के विरुद्ध कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। इसी कारण अश्लील हरकतें करने वाले आरोपी के हौसले बुलंद होते चले गए और वह लगातार छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करता रहा।

Shameful incident at PK School : प्राचार्य ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन: इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पीके स्कूल के प्राचार्य वरुणेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि बच्चियों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी उनके साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई है। प्राचार्य ने पुष्टि की कि विद्यालय प्रबंधन इस गंभीर मामले को संज्ञान में ले रहा है और जल्द ही अतिथि विद्वान के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

प्राचार्य ने अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि छात्रों की सुरक्षा स्कूल की सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Previous articleCG NEWS: अनियमित कर्मचारियों में आक्रोश, 28 दिसंबर को रायपुर में विशाल प्रदर्शन का ऐलान
Next articlefake eunuch : नकली किन्नर बन अवैध वसूली कर रहे व्यक्ति को असली किन्नरों ने नंगा कर पीटा
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here