Sunday, October 4, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal भोपाल: बाग मुगलियां में बदमाशों का तांडव, अनुज गैंग ने मचाया आतंक

भोपाल: बाग मुगलियां में बदमाशों का तांडव, अनुज गैंग ने मचाया आतंक

भोपाल : भोपाल के बाग मुगलियां क्षेत्र में एक घर में घुसकर बदमाशों ने पूरे परिवार पर हमला किया। हमले में सुमन नामक महिला के सिर पर चोट आई, वहीं अखिलेश साहनी के पैर फ्रैक्चर और पसलियां टूट गईं। आरोपी अनुज और उसके गैंग के सदस्य संदीप, भीम और पवन थे।

जिंदा बकरा भी जलाया

हमलावरों ने घर में आग लगाने की कोशिश की, गाली-गलौज करते हुए गाड़ी को आग के हवाले किया और जिंदा बकरा जलाया। बच्चों पर भी हमला किया गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Read More : खंडवा : जमीन विवाद में युवक चढ़ा हाईटेंशन टावर पर, पूर्व विधायक पर कब्जे का आरोप

पुलिस पर गंभीर आरोप

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया और उनके नंबर को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। यह घटना स्थानीय प्रशासन और पुलिस की संवेदनहीनता पर सवाल खड़ा करती है।

इलाके में फैली दहशत

पड़ोसियों का कहना है कि ऐसे हिंसक घटनाओं से स्थानीय लोग भयभीत हैं और रात में घर से निकलने में डरते हैं। पुलिस और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here