Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News : नशे के गढ़ कबाड़ी मोहल्ले में पहली बार IG...

Reva News : नशे के गढ़ कबाड़ी मोहल्ले में पहली बार IG ने मारी दबिश, महिला तस्कर गिरफ्तार – कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

0
288
Reva News
Reva News

Reva News :रीवा : रीवा में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने रीवा रेंज के आईजी खुद मैदान में उतरे। नशे का गढ़ माने जाने वाले कबाड़ी मोहल्ला में पहली बार कोई आईजी रैंक का अधिकारी पहुंचा। मंगलवार को आईजी गौरव राजपूत ने मौके पर पहुंचकर कबाड़ी मोहल्ले के उस इलाके में भारी पुलिस बल के साथ राउंड लगाया। जहां अवैध नशे की बिक्री वर्षों से होती आ रही है। पुलिस ने दो से तीन ठिकानों पर दबिश देते हुए कार्यवाही की। हालांकि अभी सैकड़ों अन्य ठिकाने भी हैं, जहां पर नशीली सिरप का कारोबार धड्डले से किया जा रहा है।

Reva News :आईजी गौरव राजपूत से पहले कई थानों की पुलिस,थाना प्रभारी और सीएसपी मौके पर पहुंचे, सुबह 4 बजे से कबाड़ी मोहल्ले में दबिश दी गई। जहां एक महिला जो नशे की बड़ी तस्कर है, उसे गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि सालों से पुलिस की छुटपुट कार्यवाहियों के बाद भी आज तक यहां नशीली दवाओं की बिक्री रोकी नहीं जा सकी है, जबकि कबाड़ी मोहल्ला नशे के कारोबार के लिए बदनाम है। कबाड़ी मोहल्ला एसपी ऑफिस,कंट्रोल रूम और सिविल लाइन थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर मौजूद है।

Reva News : इसके बाद भी रीवा में नशीली सिरप की बिक्री का सबसे बड़ा गढ़ यही मोहल्ला है। आईजी गौरव राजपूत इस कारोबार पर अंकुश लगाने खुद मैदान पर उतरे और भारी पुलिस बल के साथ कबाड़ी मोहल्ला पहुंचे। उन्होंने बताया कि लगातार नशीली सिरप की बिक्री की सूचना मिलने पर हमने दबिश दी है, कार्यवाही लगातार जारी रहने वाली है। पुलिस ने तीन लोगों को कोरेक्स की तस्करी और व्यापार के लिए गिरफ्तार किया है। हालांकि इनके कब्जे से कितनी मात्रा में नशीली सिरप बरामद हुई है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।अब देखना यह दिलचस्प होगा कि रीवा पुलिस इन नशा तस्करों पर क्या कार्यवाही कर पाती है, और क्या इस दबिश का असर भविष्य में भी देखने को मिलेगा। या फिर सालों से चले आ रहे नशे के गढ़ में यह कारोबार जारी रहेगा।

 

READ MORE :Mokshit Corporation : दवा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 40 करोड़ की संपत्ति जब्त, मोक्षित कार्पोरेशन के मालिक और अफसरों पर शिकंजा

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here