Saturday, August 15, 2026
Home National Car collision : दिल्ली BMW हादसा : बेटे के जन्मदिन पर पिता...

Car collision : दिल्ली BMW हादसा : बेटे के जन्मदिन पर पिता की अर्थी, नवजोत सिंह की अचानक मौत से परिवार में मातम

0
199

नई दिल्ली : दिल्ली के धौला कुआं इलाके में 14 सितंबर को हुई BMW कार की टक्कर ने नवजोत सिंह के परिवार की खुशियों को गहरा सदमा पहुंचाया। वित्त मंत्रालय में कार्यरत नवजोत सिंह की इस हादसे में मौत हो गई।

आज सुबह बेटे नवनूर सिंह को पिता द्वारा ऑनलाइन बुक किया गया गिफ्ट मिला, लेकिन शाम को नवजोत की अर्थी उठी। बेटे के जन्मदिन और पिता की अंतिम विदाई, एक ही दिन में, परिवार के लिए अनमोल दर्द बन गया।

Finance Ministry Deputy Secretary Dies After BMW Hits His Bike; Victim's  Son Alleges CoverupRead News : Big Crime News : दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने की पत्नी और प्रेमी की बेरहमी से हत्या, कटा सिर लेकर पहुँचा थाने

पोस्टमार्टम और अस्पताल में भावुक दृश्य
नवजोत का पोस्टमार्टम दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में किया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को वेंकटेश्वर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी पत्नी संदीप कौर भर्ती हैं। अंतिम बार संदीप कौर ने नवजोत का चेहरा देखा और अत्यंत भावुक हो गईं।

अंतिम संस्कार
शाम को नवजोत का अंतिम संस्कार बेरी वाला बाग श्मशान घाट में हुआ। इस मौके पर परिवार, रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे। नवजोत के सहयोगी और जापान, साउथ कोरिया, चीन की एंबेसी प्रतिनिधि भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। नवजोत इन देशों में बाइलैटरल हेड के पद पर कार्यरत थे।

Delhi BMW accident : Finance Ministry deputy secretary Navjot Singh son  blames hospital choice for father death 'मेरे पिता की जान बच जाती अगर…'; BMW  कार हादसे में मरे अधिकारी के बेटेRead News : CG NEWS : एनटीपीसी रायगढ़ के उप महाप्रबंधक विजय दुबे 4.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

परिवार के लिए दोगुना सदमा
कुछ दिन पहले नवजोत ने अपने बेटे के लिए ऑनलाइन गिफ्ट बुक कराया था। सुबह यह गिफ्ट नवनूर को मिला, लेकिन शाम को पिता की अर्थी उठी। बेटे का जन्मदिन और पिता की विदाई एक ही दिन में होने से परिवार में भारी शोक और दुख का माहौल रहा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here