Wednesday, June 24, 2026
32 C
Raipur

क्रैश से पहले दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश कर रहा था अजित पवार का विमान, जानें Learjet 45 की इनसाइड स्टोरी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह एक भीषण विमान हादसा हो गया, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मुंबई से उड़ान भरकर आया विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था।

तकनीकी खराबी बनी हादसे की वजह

सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। विमान के पायलट कैप्टन सुमित कपूर को गड़बड़ी का आभास हो गया था। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और Mayday कॉल जारी कर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी।

Read More : अजित पवार के निधन पर मंत्री सारंग ने जताया दुख, कांग्रेस की बैठक पर कसा तीखा तंज

दूसरी कोशिश में हुआ क्रैश

ATC से अनुमति मिलने के बाद पायलट ने विमान को इमरजेंसी लैंडिंग कराने की कोशिश की। हालांकि पहली कोशिश असफल रही। दूसरी बार जब विमान रनवे पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी वह रनवे से भटक गया, उसमें आग लग गई और कुछ ही पलों में पूरा विमान जलकर खाक हो गया।

DGCA ने दी प्रारंभिक जानकारी

DGCA के अनुसार यह हादसा बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। दुर्घटनाग्रस्त विमान एक प्राइवेट चार्टर्ड Learjet 45 (रजिस्ट्रेशन VT-SSK) था, जिसे VSR एविएशन ऑपरेट कर रहा था। विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More : अजित पवार के निधन पर मंत्री सारंग ने जताया दुख, कांग्रेस की बैठक पर कसा तीखा तंज

जांच के घेरे में हादसा

इस पूरे मामले की जांच अब AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि तकनीकी खराबी किस सिस्टम में आई थी और क्या मेंटेनेंस में कोई चूक हुई थी।

Learjet 45: क्या है इस विमान की खासियत

अजित पवार जिस विमान में यात्रा कर रहे थे, वह Learjet कंपनी का बिजनेस जेट था। इस श्रेणी के विमान का उत्पादन कंपनी ने 2021 में बंद कर दिया था, हालांकि दुनिया भर में अब भी इसके कई विमान सेवा में हैं। Learjet 45 की टॉप स्पीड 860 किमी/घंटा और रेंज करीब 4,000 किलोमीटर तक है। यह विमान छोटे रनवे पर टेक-ऑफ और लैंडिंग के लिए उपयुक्त माना जाता है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर VIP विमान सुरक्षा, पुराने एयरक्राफ्ट और मेंटेनेंस सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। AAIB की जांच रिपोर्ट का अब देशभर को इंतजार है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ketan Murder Mystery: 15 दिन में 4 बार रची गई मौ*त की साजिश! हुए चौंकाने वाले खुलासे

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल,  शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Teacher Viral Video: शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Latest YouTube Shorts

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Jabalpur News: जबलपुर में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

Jabalpur News: ​जबलपुर नगर निगम के अंतर्गत पूर्व विधानसभा...

Related Articles

Popular Categories