Burhanpur Municipal Corporation : बुरहानपुर में डायरिया का भयंकर प्रकोप : 12 वार्ड चपेट में, 40 बच्चे-मरीज अस्पताल में भर्ती

VIKASH KHALKHO

Burhanpur Municipal Corporation : बुरहानपुर। बुरहानपुर नगर निगम क्षेत्र के लगभग 12 वार्डों में अचानक डायरिया फैलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। दूषित पानी और मौसम में बदलाव को इस प्रकोप का मुख्य कारण बताया जा रहा है। अब तक करीब 40 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके हैं, जिनमें अधिकांश छोटे बच्चे शामिल हैं। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आपातकालीन टीमें तैनात कर दी हैं।

Read More : Illegal Residence : ग्वालियर में बांग्लादेशी घुसपैठ का सिलसिला जारी, गोविंदपुरी से युवती गिरफ्तार

प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल में भर्ती किए गए 40 मरीजों में से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस प्रकोप का सबसे ज्यादा असर लोहार मंडी वार्ड में दिखाई दिया है, जहां बीते 24 घंटों में 17 मरीज भर्ती किए गए हैं। वार्ड पार्षद फहीम हाशमी ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Burhanpur Municipal Corporation : जिला अस्पताल के आरएमओ भूपेंद्र गौर ने बताया कि मरीजों की संख्या में वृद्धि का मुख्य कारण मौसम में अचानक बदलाव और पानी की गुणवत्ता में कमी है। आरएमओ ने पुष्टि की कि डायरिया के केस लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीमें बनाकर प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई हैं ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और लोगों को उचित इलाज मिल सके।

Read More : Swachh Bharat Abhiyan fraud : सिंगरौली के खुटार में स्वच्छता के नाम पर ‘फर्जीवाड़ा’: स्कूल के पास कचरा डंप, बच्चों की सेहत खतरे में

Burhanpur Municipal Corporation : नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने डायरिया फैलने की सूचना मिलते ही निगम की स्वास्थ्य और सफाई टीमों को तुरंत सक्रिय कर दिया है। आयुक्त ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में दवा छिड़काव शुरू कर दिया गया है और साथ ही नागरिकों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इलाज, सफाई और पानी की गुणवत्ता की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि वे स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जल्द ही इस प्रकोप पर काबू पा लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *