HomeNationalshillong News: मेघालय में दर्दनाक हादसा, कोयला खदान में जोरदार धमाका, 10...

shillong News: मेघालय में दर्दनाक हादसा, कोयला खदान में जोरदार धमाका, 10 मजदूरों की मौत

Date:

Related stories

shillong News: शिलॉन्ग। मेघालय के ताशखाई क्षेत्र स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण धमाके से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ताशखाई की कोयला खदान में अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे अंदर काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। धमाका इतना शक्तिशाली था कि मजदूरों को बाहर निकलने का अवसर नहीं मिल सका। आशंका जताई जा रही है कि मृतक मजदूर असम के निवासी थे, हालांकि प्रशासन द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि की जा रही है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मृतकों में एक मजदूर असम के कटिगारा क्षेत्र के बिहारा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मेघालय पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम और बचाव दल मौके पर पहुंचे और खदान में फंसे अन्य मजदूरों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

shillong News: प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए। अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर खदान में गैस रिसाव या तकनीकी खामी को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।

shillong News: हादसे के बाद मजदूरों की सुरक्षा और अवैध खनन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here