Saturday, August 15, 2026
Home National शेयर बाजार में भूचाल : ट्रंप टैरिफ का भारत पर पहला असर,...

शेयर बाजार में भूचाल : ट्रंप टैरिफ का भारत पर पहला असर, सेंसेक्स 849 अंक लुढ़का

0
168

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ की अधिसूचना जारी करने के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बुरी तरह हिल गया। कारोबार की शुरुआत से ही लाल निशान में रहे सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।

Read News : Nikita Lodhi : निकिता लोधी का 7 दिन से कोई सुराग नहीं, कॉलेज फीस जमा करने गई छात्रा 18 अगस्त से गायब

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 849 अंक या 1.04% टूटकर 80,786.54 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में यह 80,685.98 तक फिसल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 255 अंक या 1.02% गिरकर 24,713.05 पर बंद हुआ।

गिरावट का सबसे ज्यादा असर लार्जकैप स्टॉक्स पर देखा गया। सनफार्मा, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस और एक्सिस बैंक जैसी कंपनियों के शेयर 2 से 3% तक लुढ़क गए। मिडकैप और स्मॉलकैप कैटेगरी भी नहीं बच पाईं। पीरामल एंटरप्राइजेज, गिलेट, बंधन बैंक, एमआरएफ, इंफोबीम और जेके पेपर जैसे शेयर 3 से 8% तक गिर गए।

अमेरिका ने यह अतिरिक्त टैरिफ भारत की रूस से तेल और हथियारों की खरीद को लेकर लगाया है, जो 27 अगस्त से लागू होगा। इस कदम के बाद भारत, ब्राजील के साथ उन देशों में शामिल हो गया है जिन्हें ट्रंप प्रशासन के 50% तक के टैरिफ का सबसे ज्यादा बोझ झेलना पड़ रहा है। इसका सीधा असर ऊर्जा, स्टील, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों पर दिखाई दिया।

Read News : दिल्ली HC ने याचिका की खारिज, कहा – ‘हत्या के इरादे से की गई घरेलू हिंसा बेहद गंभीर’

हालांकि, गिरावट के इस दौर में कुछ शेयरों ने मजबूती भी दिखाई। आयशर मोटर्स, एचयूएल और मारुति के शेयरों में 2 से 3% तक तेजी दर्ज की गई। नवीकरणीय ऊर्जा सेक्टर से जुड़े वेरी एनर्जी, वीएमएम और प्रीमियर एनर्जी जैसे मिडकैप स्टॉक्स ने बढ़त बनाई, जबकि स्मॉलकैप कैटेगरी में क्राफ्ट्समैन के शेयर करीब 5% उछल गए।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप टैरिफ का असर आने वाले दिनों में और गहरा हो सकता है और निवेशकों को सतर्क रहकर पोर्टफोलियो मैनेज करना चाहिए।

Share The News
Previous articleShajapur News : अजीबोगरीब घटना : दामाद ने साथियों संग ससुराल में की बकरी चोरी, जानिए फिर क्या हुआ
Next articleमनोज तिवारी का बड़ा बयान : “रोहित शर्मा को बाहर करने के लिए लाया गया Bronco टेस्ट”
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here