Nikita Lodhi भोपाल। रायसेन जिले के गैरतगंज की 18 वर्षीय छात्रा निकिता लोधी पिछले 7 दिनों से लापता है। वह 18 अगस्त को अपने कॉलेज की फीस जमा करने के लिए एक कंप्यूटर की दुकान पर गई थी, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी है।
Nikita Lodhi अपनी बेटी की तलाश के लिए परिजन राजधानी भोपाल पहुंचे और मीडिया से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जिस तरह से अर्चना तिवारी को खोजा गया, उसी तरह उनकी बेटी निकिता की भी तलाश की जाए।
Nikita Lodhi गैरतगंज पुलिस निकिता को ढूंढने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाले जा रहे हैं ताकि उसकी आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके।









