Raipur Big Breaking: रायपुर। रिश्वतखोरी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। CBI ने रायपुर रेल मंडल के पीपी यार्ड में कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (DME) अनमोल उके को पकड़ा। मामले में एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया है। CBI के मुताबिक, अधिकारी के ठिकानों पर तलाशी के दौरान करीब 77 लाख रुपये नकद और लगभग 14 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद हुए हैं।
Raipur Big Breaking: 2 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप
Raipur Big Breaking: CBI के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को दर्ज मामले में आरोप है कि वरिष्ठ DME ने शिकायतकर्ता के लंबित बिलों को मंजूरी देने के बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद अधिकारी 1 लाख रुपये लेने पर सहमत हुआ।
Raipur Big Breaking: इसके बाद CBI ने 13 अगस्त को जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये एक बिचौलिए के माध्यम से स्वीकार किए। आरोप है कि बिचौलिए ने अधिकारी के निर्देश पर शिकायतकर्ता से रकम ली थी।
Raipur Big Breaking: रिश्वत लेते ही CBI ने दबोचा
Raipur Big Breaking: रिश्वत की रकम लेने के बाद CBI की टीम ने आरोपी अधिकारी और बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रायपुर और भिलाई स्थित अधिकारी के आवास और कार्यालय परिसरों की तलाशी ली गई।
Raipur Big Breaking: तलाशी में 77 लाख कैश और लाखों के जेवर मिले
Raipur Big Breaking: तलाशी के दौरान CBI को करीब 77 लाख रुपये नकद मिले। इसके अलावा लगभग 14 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। एजेंसी ने बरामद सामान को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
Raipur Big Breaking: चार दिन की पुलिस हिरासत
Raipur Big Breaking: CBI ने वरिष्ठ DME और बिचौलिए को 14 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले में CBI की जांच जारी है।






