Contaminated Water Supply : नलों से आ रहा मटमैला और बदबूदार पानी; वार्ड 11-12 के निवासी परेशान, बीमारी फैलने की आशंका

Contaminated Water Supply : बड़वानी। शहर के कई वार्डों में इन दिनों नगर पालिका द्वारा की जा रही जलापूर्ति लोगों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन गई है। विशेषकर वार्ड नंबर 11 और 12 के निवासियों ने नलों से मटमैला और बदबूदार पानी आने की गंभीर शिकायत की है। शुक्रवार को स्थिति तब और खराब हो गई जब कई घरों में सीवरेज जैसा काला और दूषित पानी सप्लाई हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

साफ पानी भी हुआ खराब स्थानीय रहवासी निखत प्रवीण ने बताया कि सुबह जैसे ही नल खुले, उनमें से इतना गंदा पानी आया कि टंकी में जमा पुराना साफ पानी भी खराब हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी ऐसी शिकायतें की गईं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन कुछ दिन व्यवस्था सुधारने के बाद फिर पुरानी ढर्रे पर लौट आता है। रहवासियों का कहना है कि यह पानी न तो पीने योग्य है और न ही नहाने या कपड़े धोने लायक, क्योंकि इसमें से तीव्र दुर्गंध आ रही है।

सीवरेज कार्य बना बड़ी वजह पनवाड़ी क्षेत्र की रहवासी गंभीरा ने बताया कि क्षेत्र में सीवरेज और पाइपलाइन सुधार का कार्य चल रहा है। इस दौरान लापरवाही के चलते सीवरेज का पानी पेयजल लाइन में मिल गया, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 10 से 15 मिनट तक नलों से कचरा और गंदा पानी बहता रहा। रहवासी हरि गोले ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही फिल्टर प्लांट और पाइपलाइन की लीकेज दुरुस्त नहीं की गई, तो पूरा क्षेत्र महामारी की चपेट में आ सकता है।

प्रशासन की चुप्पी से आक्रोश वार्डवासियों का कहना है कि बार-बार नगर पालिका के चक्कर काटने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल रहा है। दूषित पानी के कारण अब लोगों को निजी टैंकरों या अन्य साधनों से पानी जुटाना पड़ रहा है। नागरिकों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर स्थिति का जायजा लें और समस्या का स्थाई निराकरण करें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories