C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश के आसार

निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीते दो दिनों से प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। खासकर दक्षिण और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

अगले दो दिनों के बाद भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक बनी रह सकती है। विभाग ने नागरिकों को मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

Read More : M.P News : गुना के अभ्‍युदय जैन हत्या केस में ‘मां’ बरी! ग्वालियर H.C का ऐतिहासिक फैसला… निचली कोर्ट का आदेश रद्द

तापमान में बढ़ोतरी के संकेत

IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास बढ़ सकता है। हालांकि रात का तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहने की संभावना है, जिससे सुबह और देर रात हल्की ठंडक बनी रह सकती है।

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी रायपुर में 25 फरवरी को आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 33°C और न्यूनतम तापमान 19°C के आसपास रहने की संभावना है। दिन में धूप तेज रह सकती है, जबकि शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होगी।

प्रदेश में कहां कितना रहा तापमान?

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जगदलपुर में 34.0°C दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.9°C रिकॉर्ड हुआ।यह अंतर दर्शाता है कि प्रदेश में फिलहाल मिला-जुला मौसम बना हुआ है—कहीं बारिश तो कहीं तेज धूप होगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

अनंतनाग में बादल फटते ही मची अफरा-तफरी! डूबे कई होटल और घर, रेस्क्यू जारी

Anantnag Cloudburst: अनंतनाग बादल फटना जम्मू-कश्मीर के लोगों और...

Related Articles

Popular Categories