Wednesday, August 19, 2026
Home Top News Akhand Hind Fauj : अखंड हिंद फौज ने छात्र-छात्राओं को दिया प्राथमिक...

Akhand Hind Fauj : अखंड हिंद फौज ने छात्र-छात्राओं को दिया प्राथमिक सैन्य प्रशिक्षण, देशभक्ति की भावना जागृत करने पर जोर

Akhand Hind Fauj : रीवा। छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने और उन्हें विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रीवा में अखंड हिंद फौज के संस्थापक द्वारा एक सात दिवसीय प्राथमिक सैन्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रीवा सहित आसपास के कई जिलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण में सिखाए सुरक्षा के गुर: शिविर के दौरान, विभिन्न जिलों से आए छात्र-छात्राओं की अलग-अलग टोलियों को विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने और दुश्मन को शिकस्त देने के गुर सिखाए गए। प्राथमिक सैन्य अभ्यास के अंतर्गत पीटी, परेड, योग और शारीरिक दक्षता के विभिन्न क्रियाकलाप कराए गए।

Akhand Hind Fauj : इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को शारीरिक रूप से फिट रखते हुए, पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक संतुलन का बेहतर तालमेल बनाने के लिए तैयार करना है, ताकि वे भविष्य में सुरक्षा संबंधी विभिन्न एजेंसियों की परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर सकें।

अखंड हिंद फौज के कैडेट्स ने बताया कि इस प्रशिक्षण ने उनमें आत्मविश्वास और राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रबल किया है।

रविवार को होगा पथ संचलन: शिविर के समापन के अवसर पर रविवार के दिन अखंड हिंद फौज के कैडेट्स द्वारा शहर के मुख्य मार्गों में उद्घोष पथ संचलन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। यह पथ संचलन नागरिकों को राष्ट्र और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here