MP NEWS : देर रात बदमाशों की खुलेआम की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

Sanjay Sahu

MP NEWS : भोपाल : राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रियदर्शनी इलाके में बीती रात बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। बाइक सवार एक दर्जन से ज्यादा बदमाश अचानक मोहल्ले में घुस आए और ताबड़तोड़ तीन फायरिंग की। फायरिंग के दौरान मोहल्ले के कुछ युवक बाल-बाल बच गए।

MP NEWS : स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाशों ने पहले इलाके में तमंचा लहराकर युवकों को धमकी दी और फिर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। एक गोली मोहल्ले की दीवार में जा धंसी, जबकि अन्य गोलियों से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

 

MP NEWS : पुलिस के अनुसार, यह घटना किसी पुरानी रंजिश के चलते की गई है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बाइक पर सवार बदमाश साफ नजर आ रहे हैं।

MP NEWS : टीटी नगर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *