ग्वालियर से बड़ी खबर : पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के सरकारी बंगले में चोरी…

Parivesh
ग्वालियर से बड़ी खबर

ग्वालियर से बड़ी खबर : ग्वालियर। मंगलवार को शहर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के रेसकोर्स रोड स्थित बंगले नंबर 35 में चोरी की बड़ी घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक चोरों ने बंगले में धावा बोलकर भगोना, कढ़ाई, थाली, गैस सिलेंडर, कुर्सियां और दो चांदी की मूर्तियां तक चोरी कर लीं।

ग्वालियर से बड़ी खबर : घटना की सूचना पर पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बंगले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें चोरी की वारदात कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि यह बंगला लंबे समय से खाली पड़ा हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *